March 26, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दिवंगत सम्राट अशोक सेवा के संरक्षक की श्रद्धांजलि में भीड़

दिवंगत सम्राट अशोक सेवा के संरक्षक की श्रद्धांजलि में भीड़
महुआ। रेणु सिंह

प्रखंड की भदवास पंचायत अंतर्गत बाजितपुर में मंगलवार दिवंगत समाजसेवी की श्रद्धांजलि सभा में लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर लोगों ने दिवंगत समाजसेवी को तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की।
सेवा निवृत शिक्षक सह कुशवाहा संघ के प्रखंड अध्यक्ष दीप नारायण सिंह द्वाराआयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे महुआ नगर परिषद के सभापति नवीन चंद्र भारती, उमाशंकर निराला, अखिलेश सुमन, उमेश सिंह, अकिलदेव सिंह, पंकज कुशवाहा, कृष्ण कुमार, अजीत, अनिल, रंधीर कुमार, राजीव रंजन, बजरंगी सिंह, विद्यासागर आदि ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। लोगों ने कहा कि दिवंगत 92 वर्षीय रामकृत सिंह सम्राट अशोक सेवा के संरक्षक थे। उनकी अपूरणीय क्षति लोगों को खलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.