अवैध फिजियो केयर सेंटर का खुलासा: मूव वेल फिजियो केयर पर सवाल
अवैध फिजियो केयर सेंटर का खुलासा: मूव वेल फिजियो केयर पर सवाल
रिपोर्ट:रोहित कुमार, पटना बिहार
पटना सिटी: नई सड़क नवाब बहादुर रोड, चोवा लाल लेन मदरसा सुलेमानिया की गली में अवैध तरीकों से चलाया जा रहा है मूव वेल फिजियो केयर सेंटर।
सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ है कि उक्त जमीन को कब्जा कर अपना मूव वेल फिजियो केयर सेंटर खोल रखा है, ताकि आला अधिकारी कोई भी कुछ बोल न पाए और ना ही कोई कार्रवाई कर पाए।
अवैध गतिविधियाँ:
– बिना पंजीयन और प्रमाण पत्र के चलाया जा रहा है फिजियो केयर सेंटर
– अवैध जमीन पर निर्माण किया गया है
– नगर निगम के जमीन पर गेट लगा कर बनाया गया है
– बिना डिग्री के पांच साल का एक्सपीरियंस का बोर्ड लगा कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है
– मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है
सवाल:
– आला अधिकारियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है?
– क्या इसमें सांठ-गांठ है?
– कब तक चलेगा यह अवैध फिजियो केयर सेंटर?
