March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, डीएम के मार्गदर्शन में प्रशासन की सतत निगरानी

वैशाली में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, डीएम के मार्गदर्शन में प्रशासन की सतत निगरानी

 

वैशाली जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति अब सामान्य हो गई है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस संबंध में अपर समाहर्ता, वैशाली द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है और तीनों गैस कंपनियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा नियमित रूप से शुरू कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एचपीसीएल, बीपीसीएल एवं आइओसीएल—तीनों कंपनियों द्वारा प्रतिदिन मांग के अनुरूप गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जिससे जिले में गैस की उपलब्धता सामान्य हो गई है। अब उपभोक्ताओं को शहरी क्षेत्रों में लगभग 25 दिनों के अंतराल पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 45 दिनों के अंतराल पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी उपभोक्ताओं को क्रमवार आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

अपर समाहर्ता ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने कहा कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उनके मार्गदर्शन में संबंधित पदाधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो और किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.