March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण हेतु प्रखंडों एवं नगर निकायों में विशेष शिविर का आयोजन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत जीवन प्रमाणीकरण हेतु प्रखंडों एवं नगर निकायों में विशेष शिविर का आयोजन

 

जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर निकायों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 26 मार्च 2026 को भी शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

उक्त शिविरों के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि का भुगतान निर्बाध एवं नियमित रूप से होता रहे।

आज आयोजित शिविरों में कुल 10,497पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। शिविरों में लाभार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं, जिससे प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जा सका।
उल्लेखनीय है कि जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष अभियान दिनांक 31 मार्च 2026 तक सतत रूप से संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कर शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करना है।

जिला पदाधिकारी महोदया ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें तथा शिविरों में अधिकतम लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए शेष पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराएं। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी पात्र लाभार्थी को पेंशन लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.