March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अष्टयाम यज्ञ को लेकर महिलाओं ने की जलभरी

अष्टयाम यज्ञ को लेकर महिलाओं ने की जलभरी
महुआ। रेणु सिंह

अष्टयाम यज्ञ को लेकर महुआ के विभिन्न स्थानों पर गुरुवार को महिलाओं ने शोभायात्रा निकालकर लोगों को समरसता और अपनत्व का संदेश दिया। शोभायात्रा को लेकर यहां भक्ति परवान पड़ रही। महिलाओं में तो लंबी यात्रा तय करने के बावजूद उत्साह और उमंग चरम पर था।
महुआ के कड़ियों स्थित महावीर मंदिर और बिलंदपुर स्थित डीहवारणीनी स्थान पर अष्टयाम यज्ञ को लेकर 551 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया। कड़ियो यज्ञ को लेकर यहां परसोनिया स्थित शिव मंदिर पर लाए गए गंगाजल को कलश में भरकर महिलाएं 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यज्ञस्थल पहुंची, जहां कलश को स्थापित किया गया। यहां रामनवमी पर शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू होगा। वही बिलंदपुर शिव मंदिर से 201 लड़कियां कलश लेकर डीहवारणी स्थान पहुंची। यहां पर कलशधारी कन्याओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। यहां भी शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड जाप शुरू होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.