महा अष्टमी पर देवी दुर्गा पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महा अष्टमी पर देवी दुर्गा पूजन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
महुआ। रेणु सिंह
महुआ अष्टमी पर गुरुवार को मां दुर्गा पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां कन्हौली बाजार स्थित मैदान में बनी माता की भव्य और दिव्य प्रतिमा के पास सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। जहां दिन भर ताता लग रहा।
कन्हौली मैदान में मां दुर्गा के साथ आदि देव गणेश, कार्तिकेय, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती की मूर्तियां आकर्षक पंडाल में बनाई गई है। जहां पर विद्वान आचार्य परमानंद शास्त्री के द्वारा विधि विधान के साथ माता का पाठ और पूजा कराई जा रही है। श्रद्धालु पहुंचकर माता के चरणों में माथा टेक रहे हैं। सुबह शाम आरती के लिए यहां लोगों की भीड़ होती है। बड़ा सा मेला भी लग गया है।
जिसमें जादूगर, सर्कस, खेल तमाशा, झूला आदि पहुंचे हैं। माता की पूजन के साथ लोग मेला का भी आनंद उठा रहे हैं। दूर दराज से श्रद्धालुओं का आना जारी है। माता के समक्ष हो रहे वेद मंत्र और पाठ से इलाका भक्ति में लीन है।
