धूमधाम के साथ मनाया गया रामनवमी
धूमधाम के साथ मनाया गया रामनवमी
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम के साथ रामनवमी मनाया गया।कल्याणपुर,हनुमान मंदिर,राम-जानकी ठाकुरबाड़ी,चकहबीव ठाकुरबाड़ी,मुस्तफापुर मंदिर व ठाकुरबाड़ी,पतैलिया,विभूतिपुर,भूसवर,महिषी सहित प्रखंड के सभी मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में ध्वाजारोहण किया गया।साफ सफाई के साथ साथ सभी जगहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।सभी मंदिर व ठाकुरबाड़ियो में भजन कीर्तन जारी है।पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।वहीं रुपौली खुर्द ,महिषी,कल्याणपुर,बन्हैती भूतहा चौक आदि जगहों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी।
