तैयारी पूरी,आज निकलेगी शोभा यात्रा
तैयारी पूरी,आज निकलेगी शोभा यात्रा
विभूतिपुर/समस्तीपुर
हर साल की भांति इस साल भी प्रखंड क्षेत्र के नरहन से रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है।बता दें की रामनवमी के अवसर पर नरहन से निकलने वाली यह शोभा यात्रा पूरे बिहार में चर्चित है।प्रशासन की निगरानी में आज डीबीकेएन नरहन से संध्या चार बजे गाजे बाजे के साथ यह शोभा यात्रा निकाली जाएगी।उक्त बात की जानकारी गुंजन मिश्रा ने दी है।
