पंचायत स्तर पर इंटर साइंस टॉपर छात्र को किया सम्मानित
पंचायत स्तर पर इंटर साइंस टॉपर छात्र को किया सम्मानित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 13 निवासी किसान रामनाथ राय उर्फ नाथो राय का पुत्र रजनीश कुमार इंटर की परीक्षा विज्ञान संकाय में 440 अंक प्राप्त कर पंचायत में प्रथम स्थान प्राप्त कर माता-पिता सहित क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
रजनीश की सफलता पर शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, डॉ प्रमोद कुमार पासवान, नवीन कुमार श्रीवास्तव, रामजी राय, चंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार, वार्ड सदस्य अशोक राय, पंकज कुमार आदि ने पाग, माला, डायरी कलम भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया तथा शुभकामना देते हुए रजनीश की उज्जवल भविष्य की कामना की है।
