रामनवमी पर वैशाली में आस्था का जनसैलाब ,घर घर गूंजे जय श्रीराम ।
रामनवमी पर वैशाली में आस्था का जनसैलाब ,घर घर गूंजे जय श्रीराम ।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार
वैशाली — रामनवमी पर जिले के प्रमुख मंदिरों—राजा विशाल की राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों से जुड़े राम-जानकी मंदिरों, महुआ-हाजीपुर-लालगंज के प्रसिद्ध पीठों समेत ग्रामीण देवालयों—में ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हाजीपुर के प्रसिद्ध रामचौरा घाट पर भगवान राम के पदचिन्ह पर लगने वाला मेला में हजारों की संख्या में नर नारी उपस्थित होकर भगवान के जन्मोत्सव में भाग लिया।भजन-मंडलियां, अखंड पाठ, झांकी-पूजन और प्रसाद वितरण के बीच “जयश्रीराम, जय हनुमान” के नारे गूंजते रहे। महिलाएं छींट-पोत कर तैयार हुईं, पुरुष-बच्चे हाथों में ध्वज-पुष्प लिए दर्शन को बढ़े। कई केंद्रों पर बाल-रूप राम-लक्ष्मण-जानकी की झांकी निकाली गई, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। प्रशासन ने यातायात-नियंत्रण, पेयजल और सुरक्षा-व्यवस्था के लिए स्थानीय बलों की तैनाती की। संत्संग-व्रत-ध्यान में लीन वैष्णवों ने मर्यादा-पुरुषोत्तम राम के आदर्श—सत्य, सेवा, न्याय—की चर्चा की और जिले में सौहार्द्र का वातावरण बना रहा। महुआ प्रखंड के कन्हौली में मेले का आयोजन किया गया तथा जगह-जगह अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। वही चेहरा कला के सेहान में विष्णु मंदिर में भी भव्य मेला का आयोजन किया गया । गांव से लेकर शहर तक पूर्ण राममय देखने को मिला।
