जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंजा गोरौल—शिवमंदिर से निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा
जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंजा गोरौल—शिवमंदिर से निकली भव्य रामनवमी शोभायात्रा
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
गोरौल (वैशाली) — रामजन्मोत्सव पर कर्पूरी चौक के शिवमंदिर से श्रीराम सेवा संघ की शोभायात्रा धूमधाम से निकली। “जयजय श्रीराम” के नारों और भगवा पताकाओं से बाजार-चौक भगवामय हो गए। जुलूस नारायणपुर-बेदौलिया, गोरौल बाजार, स्टेशन, चकव्यास, गोरौल चौक, गोढिया, आदमपुर, मलिकपुरा, अंधारी गाछी, सोंधो गोला, मलंग स्थान होते हुए कर्पूरी चौक लौटा। मुकेश कुमार सिंह, छोटे चौधरी, अभिषेक राज, राजकुमार चौधरी, आलोक कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जिला पार्षद रूबी कुमारी समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। शांति-व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष सुनील कुमार सशस्त्र बलों संग तैनात रहे।
