March 27, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 घोषित, U.M.S. मुस्तफापुर उर्दू का शानदार प्रदर्शन

वार्षिक परीक्षा परिणाम 2025-26 घोषित, U.M.S. मुस्तफापुर उर्दू का शानदार प्रदर्शन

 

हाजीपुर (वैशाली): चेहराकलाँ
प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्तफापुर उर्दू (U.M.S. मुस्तफापुर उर्दू) का वार्षिक मूल्यांकन/परीक्षा सत्र 2025-26 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के सभी वर्गों का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जो विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक कुल 272 नामांकित छात्र-छात्राओं में से सभी 272 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

परिणाम के विश्लेषण में पाया गया कि कुल 80 छात्र (29.41%) ने ग्रेड-A (81%-100%), 141 छात्र (51.83%) ने ग्रेड-B (61%-80%) तथा 51 छात्र (18.75%) ने ग्रेड-C (41%-60%) प्राप्त किया।

विद्यालय का कक्षा-वार प्रदर्शन भी सराहनीय रहा, जहां प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विशेष रूप से कक्षा VIII के विद्यार्थियों ने 40% छात्रों के साथ ग्रेड-A में अच्छा प्रदर्शन किया।

विद्यालय के शिक्षक मो. नसीम अख्तर ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. सेराजुल हक़ फैजी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। साथ प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि आगामी 30 मार्च को विद्यालय में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें अभिभावकों के बीच रिपोर्ट कार्ड का प्रदर्शन किया जाएगा, साथ ही नए शैक्षणिक सत्र पर विशेष चर्चा की जाएगी।

विद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से कहा कि
“छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हमें गर्व है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.