March 28, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ हत्या कांड का फरार विकास उर्फ बालाजी गिरफ्तार,भेजा गया जेल ।

महुआ हत्या कांड का फरार विकास उर्फ बालाजी गिरफ्तार,भेजा गया जेल ।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — औद्योगिक थाना क्षेत्र में पकड़ी गई 8,864 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप के बाद फरार चल रहा कुख्यात तस्कर और हत्या का वांछित अभियुक्त विकास कुमार उर्फ बालाजी शनिवार को महुआ पुलिस की छापेमारी में धराया गया। थानाध्यक्ष राजेश रंजन के नेतृत्व में महुआ कांड संख्या 571/25 की कार्रवाई में गुप्त सूचना पर हुई दबिश में उसे गिरफ्तार किया गया। डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस में बताया कि बालाजी फरार चल रहा था, महुआ थाने में पूर्व में दर्ज संगीन मामले और हत्या का वारंट भी उसपर लंबित था। पुलिस अधीक्षक वैशाली की निगरानी में विशेष टीम लगातार दबिश दे रही थी; पूछताछ में अन्य नेटवर्क की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है। कागजी औपचारिकता के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.