तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे ।
तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री करेंगे ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार ।
हाजीपुर — तीन दिवसीय वैशाली महोत्सव 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। डीएम वर्षा सिंह और एसपी विक्रम सिहाग ने आम्रपाली होटल के दक्षिण स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, वीआईपी रूट, पार्किंग, भीड़-प्रबंधन, सीसीटीवी, नियंत्रण-कक्ष, ट्रैफिक व निकासी-मार्गों की समीक्षा की। अधिकारियों ने सघन जांच, प्रकाश-व्यवस्था, पीए सिस्टम और दंडाधिकारी-पुलिस बल-तैनाती के निर्देश दिए। 31 मार्च को महावीर जयंती पर मुख्य मंत्री नीतीश कुमार वैशाली स्तूप कार्यक्रम में भाग लेकर मुख्य मंच से उद्घाटन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में—पहले दिन उदित नारायण, दूसरे दिन कल्पना पटवारी, तीसरे दिन अनुप जलोटा, साथ ही बिहार-अन्य राज्यों के कलाकार की प्रस्तुति होगी। महोत्सव परिसर में विभागीय-अन्य जिलों के स्टॉल लगेंगे। डीएम ने वैशालीवासियों से परिवार संग भाग लेने और परंपरा-स्वागत की अपील की।
