March 28, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) का महुआ एसडीओ कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन ।

एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) का महुआ एसडीओ कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन ।
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — एस.यू.सी.आई. (कम्युनिस्ट) के बैनर तले शुक्रवार को फुदेनी चौक से निकला जुलूस पातेपुर-गांधी-गोला-समस्तीपुर मार्ग से नारों के साथ एसडीओ कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन-सभा में बदला। अध्यक्षता रामजीवन सिंह, संचालन विश्वनाथ साहू ने किया। वक्ताओं—इन्द्रदेव राय, डॉ ललित कुमार घोष, डॉ राजेन्द्र शर्मा, रामपुकार राय, विक्की कुमार, प्रिंस कुमार, मुमताज आलम सहित अन्य ने राशन-कार्ड-शिविर, किसानों को घोड़परास से मुक्ति-मुआवजा, बिजली-बिल-2025 रद्द, भारत-अमेरिका कृषि समझौता वापसी, महुआ/हाजीपुर में विद्युत शवदाह, नगर-परिषद सड़क-पार्किंग-जाँच-पट्‍टा वसूली रोक, गौरव चीनी-मिल पुनरारम्भ, ग्रामीण अतिक्रमण हटाओ, नूर-मोहम्मद-चक नहर-बाँध पर पक्की सड़क-गारण्टी, महुआ पीएचसी डीलक्स शौचालय चालू करने, होल्डिंग-टैक्स छूट, वार्ड-24/22 में खराब नल-जल सुधार सहित 17 माँगें रखीं।
ललित घोष के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने अपने अधिकार-क्षेत्र की माँगें तुरंत निपटाने, फोन पर विभागों से वार्ता करने का आश्वासन दिया और जन-समस्याएँ लाने के लिए आभार जताया। वक्ताओं ने सभी कार्यालयों में घूसखोरी रोकने, महंगाई-बेरोजगारी-भ्रष्टाचार पर लगाम और 1 अप्रैल से प्रस्तावित दिन-रात अलग बिजली-दर नियम रद्द करने की माँग की, साथ ही जन-आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.