पटना सिटी।मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मोत्सव पर श्री राम नवमी शोभायात्रा समिति की ओर से निकाली गयी 48 वी भव्य शोभायात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पडा। आदि शक्ति दल उज्जैन महाकाल से आया डमरू दल रहा मुख्य मनमोहक व 20 फीट की हनुमान गदा एवं 20 फीट की राम धनुष रहा।। झांकियो के साथ निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। स्थानीय रामदेव महतो सामुदायिक भवन मंगल तालाब परिसर से निकलकर गौरीशंकर मंदिर की पहुंची। गौरीशंकर मंदिर के निकट बने मंच का उदघाट्न श्री राम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार चंद्रवंशी, नागालैंड की राज्यपाल ,समिति की संरक्षक नन्द किशोर यादव ने किया। इस शुभ अवसर उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र,नरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार, सुजीत सिंह कुशवाहा, महामंत्री मुरारी राय, मंत्री विनय कुमार बिट्टू, श्रवण कुमार चंद्रवंशी,शंकर मेहता, कीर्ति यादव, प्रमोद राज संतोष कुमार चौरसिया , मीडिया प्रभारी बाबु भाई, सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार,फोटोग्राफर गौरव कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी गौरव कुमार,प्रमोद कुमार राज, एवं कार्य समिति सदस्य अभय कुमार, आकाश कुमार निराला, संतोष विद्रोही, नीतीश कुमार,विनय कुमार, शंकर कुमार कसेरा, संजय सिन्हा,बहुत सारे सक्रिय रूप से अपना भागीदारी निभाई ।
महावीर ध्वज के साथ आर्केस्ट्रा , बैंड बाजे वाले,मनमोहक झांकिया , भजन कीर्तन मंडली, जय श्री राम की जयकारे के साथ करते चल रहे थे।। पटना के प्रसिद्ध ओल्ड पंजाब बैंड, जय भारत बैंड, जमाल बैंड, गुड्डू बैंड, हिंदुस्तान बैंड के साथ कंचन काली झांकी, राजू आर्य जी की झांकी , डिंपल सिन्हा जी की झांकी, आकाश कसेरा जी की झांकी, प्रणव कुमार जी की झांकी, कल्लू कुमार जी की झांकी, गौरव कुमार, पिंटू ठाकुर, राजू पासवान,अजय शर्मा , कल्लू पटनिया की झांकी को माला,अंगवस्त्र, बैच, मोमेंटो एवं सह कलाकार को मेडल प्रदान कर उत्साह बर्धन किया गया।। साथ ही श्री श्री राम नवमी शोभायात्रा समिति बालकिशन गंज, श्री राम सेना, श्री राम यूथ फाउंडेशन, युवा सहयोग मंच, भगवा दल, के साथ साथ अनेकों समितियों को माला अंगवस्त्र बैच मोमेंटो एवं उस प्रमुख समितियों की सदस्य को अंगवस्त्र, मेडल प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक रत्नेश कुशवाहा पटना महापौर श्रीमती सीता साहू, डॉक्टर प्रवीण कुमार , डॉक्टर अजय प्रकाश, शशि शेखर रस्तोगी, डॉ टीपी गोलवारा, लड्डू चंद्रवंशी, संजय मालाकार, गणेश कुमार,गंगाधर गिरि, छोटू जी, गोपाल कुमार गोल्डन, आकाश कुमार राजेश्वर राय, के साथ बहुत सारे सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।