जुहू में अहसान रेहान की भव्य ईद पार्टी में जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत किया . जनाब दिलशाद खान साहब सम्पादक मुम्बई हलचल
जुहू में अहसान रेहान की भव्य ईद पार्टी में जानी-मानी हस्तियों ने की शिरकत किया . जनाब दिलशाद खान साहब सम्पादक मुम्बई हलचल
मधुबनी संवाददाता मो सालिम आजाद
टीएमए अवॉर्ड्स के संस्थापक और उद्ययमी अहसान रेहान ने जुहू में एक भव्य और शानदार ईद पार्टी का आयोजन किया, जिसमें राजनीति, कॉरपोरेट और मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
इस शाम की खास बात महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट की उपस्थिति रही, जिन्होंने समारोह में शामिल होकर मेज़बान को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान मंत्री ने अहसान रेहान के कार्यों की सराहना करते हुए समाज के लिए उनके योगदान को सराहा और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया
इस भव्य आयोजन में मुंबई हलचल न्यूज़ के चीफ एडिटर दिलशाद खान भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने इस शानदार ईद समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही, वे इस पार्टी में अहसान रेहान के खास मेहमानों में शामिल थे
यह कार्यक्रम प्रतिष्ठित रमी गेस्टलाइन होटल में आयोजित किया गया, जहां यह ईद समारोह एक ग्लैमरस आयोजन में बदल गया। मेहमान पारंपरिक और आकर्षक परिधानों में पहुंचे, जिससे समारोह की रौनक और भी बढ़ गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी ने इसे एक खास और यादगार शाम बना दिया
ईद, जो अपनों के साथ खुशियां बांटने और एकता का प्रतीक है, इस आयोजन में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। मेहमानों ने न केवल इस शाम का आनंद लिया, बल्कि शानदार इंतजामों की भी जमकर तारीफ की—चाहे वह लजीज व्यंजन हों या भव्य सजावट
यह समारोह अब शहर में चर्चा का विषय बन चुका है, जहां उपस्थित लोगों ने इसकी भव्यता और मेहमाननवाजी की खूब सराहना की। इस सफल और यादगार आयोजन के साथ, अहसान रेहान ने एक बार फिर मुंबई के सामाजिक और उद्यमी वर्ग में अपनी मजबूत पहचान को साबित किया
