March 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मैट्रिक परीक्षा में संयुक्त बिहार टॉपर बनी वैशाली की बेटी सबरीन परवीन, बधाईयों का सिलसिला जारी ।

मैट्रिक परीक्षा में संयुक्त बिहार टॉपर बनी वैशाली की बेटी सबरीन परवीन, बधाईयों का सिलसिला जारी ।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार, वैशाली

महुआ (वैशाली) — अनुमंडल क्षेत्र के चेहरकला प्रखंड के छौराही गाँव में 500 में 492 अंक लाकर बिहार मैट्रिक में संयुक्त टॉपर बनी सबरीन परवीन के घर बधाइयों का दौर जारी है। सबरीन अपने गांव छौराही के ही उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों , स्थानीय कोचिंग एवं यू टूब के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी की थी ।लोग अब सिर्फ बेटी की नहीं, उसके माँ-बाप के त्याग की भी चर्चा कर रहे हैं।
सबरीन के पिता मोहम्मद सज्जाद कोलकाता की सड़कों पर टायर-पंचर की छोटी दुकान चलाते हैं। दिन-भर टायर के पंक्चर जोड़ने और रिसोल चिपकाने का काम करते हैं, तो माँ अंगूरी खातून चूल्हा-चौका और बच्चों की पढ़ाई में जुटी रहतीं है। दो बेटों और तीन बेटियों में सबरीन सबसे छोटी है। पड़ोसियों के मुताबिक बरसात-धूप में सज्जाद ने दुकान से जो कमाया, वह पहले बच्चों की कॉपी-किताब और ट्यूशन में गया । अंगूरी ने रसोई के खर्च में कम कर बचत की ताकि बेटी का हौसला न टूटे। स्थानीय जनप्रतिनिधि
पंचायत समिति सदस्य रवि भूषण कुमार ने सबरीन को मिठाई खिलाते हुए कहा, “गरीब की मेहनत और माँ-बाप के संस्कार ने बेटी को टॉपर बनाया।” महुआ के पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा, “सीमित साधनों में यह कामयाबी पिता के परिश्रम और माँ की लगन का नतीजा है।” वर्तमान महुआ से एनडीए विधायक व पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने सबरीन को बधाई दी,तथा इसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी,जबकि डॉ. आसमा परवीन और जदयू नेता जागेश्वर राय ने कहा कि यह उड़ान हर गाँव की बेटी को पढ़ाई का बल देगी।
घर के आँगन में माँ अंगूरी खातून बेटी को दुलराते नहीं थक रहीं और पिता सज्जाद की आँखों में वही मेहनत की चमक है जो टायर की रबर पर दिखती थी—अब सबरीन के अंकों में दमक रही है। बधाई देने वालों में मो मुमताज वारसी ,दिनेश कुमार साह, मोहम्मद जावेद, सत्यनारायण दास सहित सैकड़ो गण्यमान व्यक्ति शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.