वैशाली की टॉपर बनी ऑटो चालक की बेटी पूजा , गण्यमान लोगों ने दी बधाई।
वैशाली की टॉपर बनी ऑटो चालक की बेटी पूजा , गण्यमान लोगों ने दी बधाई।
रिपोर्ट: सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) —मैट्रिक परीक्षा में महुआ की झोली खुशियों से भर गई ,बिहार में चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के छौराही की सबरीन संयुक्त टॉपर बनी तो वही जहांगीरपुर सलखन्नी की ऑटो चालक की बेटी पूजा कुमारी वैशाली जिला टॉप किया। जहाँगीरपुर सलखन्नी की संकीर्ण गली से 500 में 470 अंक लाकर वैशाली जिला टॉपर बनी पूजा कुमारी की खबर देर शाम तक मोहल्ले की चौपालों में गूंजती रही। पूजा के पिता रमेश पंडित दिल्ली में ऑटो चलाकर रोटी-कमाई करते हैं; माँ आशा देवी घर संभालती हैं। इसी दिन-रात के संघर्ष से निकली बेटी ने युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का नाम जिले की टॉप सूची में लिखवाया।
मुखिया श्रीमति मालती देवी ,प्रतिनिधि पारस मणि के साथ घर पहुँचीं, मिठाई खिलाई और कहा, “गरीब की मेहनत रंग लाई—पूजा ने पंचायत का सिर ऊँचा कर दिया।” युगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरपुर के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पंडित प्रफुल्लित होते हुए कहा “संसाधन कम, हौसला कम नहीं—पूजा हमारे विद्यालय का गौरव है।” शिक्षक शंभू किशोर, जयशंकर दिवेश, मिथिलेश कुमार, अखिलेश कुमार, शिक्षिका अनुराधा कुमारी, अंजना कुमारी ने भी बधाई दी। माँ-तारा कोचिंग के अमलेश सर का जिक्र करते हुए पूजा ने कहा, “नियमितता और सवाल पूछने की आदत ने रास्ता खोला।”
गली के बुजुर्ग टिप्पणी कर रहे थे—“रमेश का ऑटो सड़कों पर दौड़ा, पूजा की कलम कॉपियों में; दोनों ने एक ही मंजिल पाई—इज्ज़त।” परिवार, विद्यालय और कोचिंग की तिकोनी सीख को पूजा अपनी असली ‘टॉप’ कुंजी बता रही है।
