March 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किसान का पुत्र बिहार बोर्ड में 481 अंक प्राप्त कर क्षेत्र को किया गौरवान्वित

किसान का पुत्र बिहार बोर्ड में 481 अंक प्राप्त कर क्षेत्र को किया गौरवान्वित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

साखमोहन वार्ड चार निवासी किसान रामउदय यादव व जगतरणी देवी का पुत्र अमन कुमार मैट्रिक बोर्ड में 481 अंक हासिल कर बिहार में दसवां स्थान प्राप्त किया है। अमन इंद्रावती हाई स्कूल साखमोहन से बिहार बोर्ड मैट्रिक के परीक्षा में शामिल हुआ था। अमन की बड़ी बहन स्नातक में एवं भाई सचिन कुमार आठवीं की छात्रा है। अमन की प्रारंभिक शिक्षा मध्य विद्यालय साखमोहन में हुई। अमन यूपीएससी की तैयारी करना चाहता है। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित दादा रामस्वरूप यादव एवं दादी फुलेश्वरी देवी एवं गुरुजनों को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.