बाइक चोरी को लेकर थाना में दिया आवेदन
बाइक चोरी को लेकर थाना में दिया आवेदन
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी विशेश्वर राम का पुत्र रंजीत कुमार राम ने बाइक चोरी को लेकर थाना में एक आवेदन दिया है। बताया है कि प्रतिदिन की भांति 28 मार्च की संध्या ब्लॉक रोड स्थित डॉ एस डी सिंह के बगल में कल्ब में क्लास करने गया। रात्रि 8:00 बजे जब क्लास खत्म हुआ तो देखा गाड़ी गायब थी। अपने स्तर से खोजबीन किया परंतु पता नहीं चल पाया।
