नाहिदा अकबर ने रचा इतिहास 440 अंक लाकर घोड़ासहन प्रखंड का किया नाम रौशन
नाहिदा अकबर ने रचा इतिहास 440 अंक लाकर घोड़ासहन प्रखंड का किया नाम रौशन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के घोषित परिणाम में घोड़ासाहन की छात्रा नाहिदा अकबर ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, उतकर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय बालक घोड़ासहन की छात्रा 500मे से 440 अंक प्राप्त कर
प्रथम श्रेणी मे सफलता प्राप्त की है जो उनके परिश्रम और प्रतिभा का स्पष्ट प्रमाण है इस शानदार परिणाम से विद्यालय के साथ साथ पूरे इलाके मे खुशी की लहर है वाही नाहिदा के पिता सरकारी मध्य विद्यालय बालक घोड़ासहन के प्रधानाध्यापक है और माता निकहत यास्मीन गृहणी है नाहिदा के पिता मो.शाह अकबर ने बेटी की सफलता पर प्रसंत्ता जताते हुए कहा की यह उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।नाहिदा के बड़े भाई दानिश अकबर भी शिक्षा के क्षेत्र मे 500 मे 442 अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन कर चुके है इस सफलता से परिवार और गॉव मे गर्व का माहौल है वही बधाई देने वालो का ताँता लगा है, बधाई देने वालो मे बड़े अब्बू मास्टर अमीरुल हक, मामू डा मो.आताउल्लाह, मास्टर मो.रेजाउल्लाह,मो.मिस्बाहुल हक, सोशल युथ कमिटी के अध्यक्ष मो.वहदत फैज़ी,नुरुल सर, मुकेश सर आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना की
