March 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“पटना में यातायात पुलिस का खेल: समय पर नहीं आते, सेटिंग से छोड़ते हैं गाड़ियां”

“पटना में यातायात पुलिस का खेल: समय पर नहीं आते, सेटिंग से छोड़ते हैं गाड़ियां”

पटना: यातायात पुलिस की मनमानी का एक और मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और सिपाही अपनी ड्यूटी से गायब रहते हैं और अवैध वसूली में व्यस्त रहते हैं।

अगमकुआँ शीतला माता ट्रैफिक पोस्ट पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक नदारद थे। कुम्हारार ट्रैफिक पोस्ट पर भी लगभग सात बजकर 30 मिनट पर अधिकारी से लेकर सिपाही तक नदारद थे। भूतनाथ ट्रैफिक पोस्ट पर भी अधिकारी से लेकर सिपाही तक नदारद थे।

सूत्रों के अनुसार, एक ही अधिकारी के भरोसे काँटी फैक्ट्री ट्रैफिक पोस्ट चलाये जा रहे हैं। अधिकारी और सिपाही के द्वारा ट्रैफिक पोस्ट खोल कर लापता हो जाते हैं। राजेंदर नगर ट्रैफिक पोस्ट पर भी एक ही सिपाही नजर आये, लेकिन ज्ञात मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पकड़े जाने पर केबिन के अंदर सेटिंग वेटिंग कर छोड़ दिया जाता है।

ऐसा ही मामला RN सिंह मोड का है जहाँ कोई अधिकारी 7:30 से 8:00 बजे सुबह के बिच नजर ही नहीं आते। अगर गलती से अधिकारी और सिपाही आ भी जाते हैं तो वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट का एक हजार के रसीद देने के बदले 500 रुपए मे सेटिंग कर छोड़ दिया जाता है।

वही ट्रैफिक पोस्ट भट्टाचार्य मोड के सिपाही तिवारी जी और ट्रैफिक पोस्ट के अधिकारी का भी कुछ यही हाल है। अपने ट्रैफिक पोस्ट के अंदर जरूरत से ज्यादा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध बसूली सिपाही तिवारी जी के द्वारा सेटिंग किया जाता है।

वोल्टास ट्रैफिक पोस्ट पर भी एक महिला सिपाही ही पोस्ट के अंदर बैठ कर मोबाइल से अपना टाइम पास कर रही थी। वही दूसरी और कोतवाली हॉट ट्रैफिक पोस्ट पर भी अधिकारी नदारत और एक सिपाही ड्यूटी करते पाए गए, लेकिन वो भी मोबाइल से टाइम पास करते हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.