March 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर थाने में निगरानी का जाल: दारोगा अखिलेश प्रसाद सिंह ₹15,000 घूस लेते रंगे हाथ धराए

पातेपुर थाने में निगरानी का जाल: दारोगा अखिलेश प्रसाद सिंह ₹15,000 घूस लेते रंगे हाथ धराए

_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

पातेपुर (वैशाली) — थाना परिसर में ही गुरुवार को सब-इंस्पेक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह को निगरानी विभाग की 10 सदस्यीय टीम ने ₹15,000 की घूस लेते गिरफ्तार किया। बहुआरा के चंदन कुमार ने शिकायत दी थी कि पातेपुर कांड संख्या 84/26 (डायरी-लिखने व केस रफा-दफा करने के लिए) आईओ सिंह लगातार रिश्वत माँग रहे थे। पूर्व-निर्धारित योजना के तहत जैसे ही चंदन ने राशि दी, सिंह ने उसे पीछे की जेब में रखा और टीम ने मौके पर दबोच लिया।

सूत्रों के मुताबिक सिंह की सेवानिवृत्ति में तीन महीने शेष थे; अब रिश्वत का दाग पूरी सेवा पर भारी पड़ गया। निगरानी के एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सवाल वही बना है—सरकारी परिसर के भीतर वर्दी का ऐसा मोलभाव सिस्टम पर भरोसा कैसे बचाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.