March 30, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल में स्वच्छता के लिए जन-श्रम की पूरी टीम उतरी—गंगा शपथ के साथ स्वच्छता संदेश

गोरौल में स्वच्छता के लिए जन-श्रम की पूरी टीम उतरी—गंगा शपथ के साथ स्वच्छता संदेश
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

गोरौल (वैशाली) — राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) नई दिल्ली एवं बिहार राज्य गंगा नदी संरक्षण कार्यक्रम प्रबंधन समिति के पत्र के आलोक में, जिला गंगा समिति वैशाली के निर्देश पर गोरौल नगर पंचायत ने श्रमदान व स्वच्छता-शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। पखवाड़े के अंतिम दिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय महादेव मठ के छात्र-छात्राओं के साथ नगर पंचायत कार्यालय सहायक विकास कुमार सिंह, सफाई जमादार दीपक कुमार और आलोक कुमार, सुपरवाइजर अशोक कुमार सिंह, सफाई-कर्मी नथुनी मल्लिक, सुग्गा, नीलम, गोलू आदि ने वार्ड-12 स्थित सीढ़ी पोखर घाट की सफाई की। सतह पर तैरता कचरा एकत्र कर जलाशय निर्मल किया और स्थानीय नदियों-जलाशयों को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई।
शिक्षक अश्विनी कुमार ने गंगा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को समझाया। शिवांगी, माही, आर्यन राज, अंकित, आदर्श, शालिनी, दिलकश, प्रिंसी सहित बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम FSMC प्रोजेक्ट लीड शशांक शुक्ला एवं कोऑर्डिनेटर शिव शंकर झा के संचालन तथा स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी के निर्देशन में संपन्न हुआ। साक्षी ने कहा कि छात्रों-समाज में स्वच्छता-जागरूकता बढ़ाना और गंगा-सफाई में जन-भागीदारी प्रोत्साहित करना उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.