April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर विभागीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता: मैकेनिकल टीम की शानदार जीत 🏏

अंतर विभागीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता: मैकेनिकल टीम की शानदार जीत 🏏

मैकेनिकल टीम ने TRS/बरौनी टीम को 72 रनो से पराजित कर शानदार आगाज किया। मैकेनिकल टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 160 रनो का लक्ष्य रखा। जिसमें आनंद कुमार ने 16 गेंद में 37 रन एवं अनुपम राज ने 27 गेंदों में शानदार 33 रन बनाए।

जवाब में खेलने उतरी TRS टीम में निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 88 रन बना पाई। जिसमें आनंद कुमार ने 4 ओवर में 3 विकेट, मृत्युञ्जय कुमार ने 4 ओवर में 9 रन खर्च कर शानदार 3 विकेट लिया। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आनन्द कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

*दूसरा मुक़ाबला: परिचालन विभाग की जीत 🏏*

सोनपुर मंडल में हो रहा है अंतर विभागीय T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज का मैच परिचालन विभाग और वाणिज्य विभाग के बीच खेला गया। परिचालन विभाग के कप्तान पवन ने टॉस जीतकर पल्ले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए परिचालन विभाग ने कप्तान पवन के शानदार शतक नाबाद 102 रन के बदौलत 20 ओवर में 209 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

210 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी वनिज विभाग की टीम 137 रन पर ही रह गई। जिसमें सुमित ने शानदार 69 और मनीष ने 35 रन का योगदान दिया। इस तरह परिचालन विभाग 72 रनो से विजय साबित हुई। परिचालन विभाग की तरफ से ऋषिकेश ने तीन अरविंद ने 2 रूपम आलोक ने 1 विकेट लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए इस मैच का मैंन ऑफ द मैच कप्तान पवन को दिया गया। 🏏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.