नौलखा मन्दिर परिसर में रविवार को 26 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ
विश्व विख्यात हरिहर क्षेत्र सोनपुर के प्रसिद्ध श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् नौलखा मन्दिर परिसर में रविवार को 26 वां श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ और श्री त्रिदण्डी स्वामी जी महाराज के श्रीविग्रह के प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ पूर्व एक विशेष और अन्तिम बैठक हरिहरक्षेत्र पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज की अध्यक्षता में की गई। मौके पर यज्ञ के होने वाले मुख्य यजमान दिलीप झा,वरिष्ठ पत्रकार सह मन्दिर के विधि सलाहकार अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, ट्रस्टी दामोदर सिंह,समाजसेवी लाल बाबु पटेल सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित हुए।यह महायज्ञ 7 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक श्रीगजेन्द्रमोक्ष देवस्थानम् प्रांगण में अन्तरराष्ट्रीय संत महायोगीराज जीयर स्वामी जी की उपस्थिति में होना है जिसमें 7 फरवरी को कलश यात्रा,8 फरवरी गरुड़ ध्वजारोहण यज्ञारंभ,9 फरवरी को वैष्णव सम्मेलन, 10 फरवरी को भगवान का रथोत्सव के साथ नगर भ्रमण, 11 फरवरी को भगवान बाला जी का कल्याण विवाह महोत्सव, 12 फरवरी को महापूर्णाहुति और महाभण्डारा का आयोजन होगा।बैठक में यज्ञ सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से एक समिति बनाई गई जिसमें प्रधान संरक्षक दामोदर सिंह, अध्यक्ष दिलीप झा,उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह, महासचिव नरेश सिंह, सचिव धर्मनाथ महतो,उपसचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष पं नन्द किशोर तिवारी,स्वागताध्यक्ष धनंजय सिंह, पाकशाला अध्यक्ष भोला सिंह और मंदिर मीडिया प्रभारी लाल बाबु पटेल को बनाया गया।महायज्ञ प्रचार प्रसार और अतिथि आमंत्रण के लिए मन्दिर प्रबंधक नन्दकुमार राॅय को प्रभार सौंपा गया।बैठक में प्रत्येक वर्ष पूर्व की तरह सोनपुर और हाजीपुर रथ भ्रमण पर चर्चा हुई। अन्त में देवस्थानम् पीठाधीश्वर स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज के धन्यवाद ज्ञापन और आशीर्वाद प्रदान के साथ बैठक संपन्न हुआ।
