April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाहा संघ ने दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया—शांति-सौहार्द का संदेश*

*सम्राट अशोक जयंती पर कुशवाहा संघ ने दो मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया—शांति-सौहार्द का संदेश*

_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

महुआ (वैशाली) — प्रखंड कुशवाहा संघ ने सम्राट अशोक महान की जयंती पर समारोह आयोजित कर दो गरीब और मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पाँच-पाँच हज़ार रुपये प्रदान किए। सम्मान पाने वालों में हरपुर मिर्जानगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की टॉपर लकी कुमारी और गोल-ऑनर्स प्रथम वर्ग की वंदना कुमारी शामिल रहीं। अध्यक्षता पूर्व शिक्षक व प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने की, संचालन आर के डेयरी निदेशक रणधीर कुमार ने किया। डॉक्टर विश्वनाथ सिंह, अखिलेश सिंह, राघवेंद्र प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अनूप लाल सिंह, रामबहादुर सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया डॉक्टर शंभूनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि जगन्नाथ सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अशोक के जीवन से अहिंसा-भाईचारे की शिक्षा लेने और वर्तमान वैश्विक तनाव के दौर में शांति की प्रेरणा अपनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.