April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महादेवी वर्मा सम्मान समारोह कल

महादेवी वर्मा सम्मान समारोह कल

26 हस्तियां महादेवी वर्मा सम्मान से होंगी सम्मानित:राजीव रंजन

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे दो दर्जन से अधिक देशों के कायस्थ

पटना । आगामी 5 अप्रैल को स्थानीय गर्दनीबाग स्थित बापू टॉवर में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ़्रेंस की ओर से आयोजित महादेवी वर्मा सम्मान समारोह में विश्व की नामी – गिरामी हस्तियां भाग लेंगी।
ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि इस सम्मान समारोह में साहित्य,कला, प्रशासन , संस्कृति , फिल्म एवं समाज सेवा में अमूल्य योगदान देने वाले विश्व की छबीस हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले हस्तियों को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा।
श्री प्रसाद ने बताया कि सम्मान समारोह में देश-विदेश के 26 साहित्यकार,कलाकार,रंगकर्मी, लेखक, प्रशासक एवं समाजसेवक सम्मानित होंगे जिन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं समाज निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया है।
जीकेसी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि महादेवी वर्मा सम्मान समारोह के पूर्व 4 अप्रैल को लोहानीपुर स्थित एक होटल में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कायस्थों के सामाजिक,शैक्षणिक, आर्थिक , राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास को पुनः कायम रखने के लिए किए जाने वाली कोशिशों पर विस्तार से चर्चा होगी ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के बिहार के सभी पदाधिकारी – सदस्य जी जान से लगे हुए हैं। देश के सामाजिक , राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में कायस्थों की भागीदारी सुनिश्चित के दृष्टिकोण से जीकेसी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की पटना में होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.