घर में पलंग पर पड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव
घर में पलंग पर पड़ा संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव
महुआ। रेणु सिंह
घर में एक विवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में पलंग पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। यह घटना शुक्रवार को महुआ थाना के रसूलपुर मुबारक वार्ड संख्या 09 की है।
मृतका 25 वर्षीया पूजा कुमारी उक्त पंचायत के हरपुर गंगाराम निवासी चंदन पंडित की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि उसके घर में ही पलंग पर पूजा का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा देख उसके मायके वालों ने सूचना महुआ थाने को दी। मृतका पूजा कुमारी की मां मुजफ्फरपुर जिला के जैतपुर थाना अंतर्गत कोईलवारा निवासी का कहना है कि दहेज के खातिर मेरी पुत्री पूजा की शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी। उसको ससुराल पक्ष के लोगों ने फंदे से लटका कर हत्या कर दिया है। ससुराल वाले पूजा को दहेज की खातिर तंग तवाह करते थे। जिसे पूरा नहीं किए जाने पर घटना का अंजाम दिया गया। इधर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने के बाद घटना के विभिन्न बिंदुओं की तहकीकात में जुट गई है। अब यह हत्या है या आत्महत्या। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान के बाद ही सामने आएगी। इधर घटना के बाद मृतिका के ससुराल वाले घर छोड़ फरार हैं।
