7 अप्रैल को होगी जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम
7 अप्रैल को होगी जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड कृषि कार्यालय विभूतिपुर के सभागार में प्रखंड स्तरीय जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम 7 अप्रैल को दिन के 11:30 से होगी। यह कार्यक्रम जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा समस्तीपुर के आदेश के आलोक में आयोजित की जाएगी। उक्त बात की जानकारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने पत्र निर्गत कर देते हुए बताया है कि कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, आत्मा अध्यक्ष, प्रगतिशील किसान, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पैक्स अध्यक्ष उपस्थित होंगे।साथ ही सभी कृषि समन्वयक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार, जल जीवन हरियाली अभियान कार्यक्रम अपने-अपने पंचायत में करना सुनिश्चित करेंगे तथा कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उक्त बात की जानकारी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा को भी दी गई है।
