स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित
स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड के एकमात्र अंगीभूत महाविद्यालय डीबीकेएन कॉलेज नरहन में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर प्रधानाचार्य आदित्य चंद्र झा के नेतृत्व व स्थानीय चिकित्सक डॉ. फैयाज आलम के निर्देशन एवं अमित चौधरी के सहयोग से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मरीजों का पंजीकरण संजय कुमार ने किया।वहीं चिकित्सक डॉक्टर आलम ने साइनस, हाइपरटेंशन, नैशल डेविएशन, जीबीएस, थायराइड, कोलेस्ट्रॉल, जॉइंट प्रॉब्लम, स्किन प्रॉब्लम, लीवर प्रॉब्लम आदि की जांच और इलाज किया।कार्यक्रम का संयोजन डॉ लक्ष्मीकांत, प्रेम प्रकाश एवं डा अंशु चौधरी तथा व्यवस्था डॉ यशरंजन एवं डॉ रजनीश कुमार सिंह ने किया।प्रकाश गौतम, पतंजलि मिश्र, दीपक राम आदि ने सहयोग प्रदान किया।मौके पर प्रधानाचार्य डॉ झा ने चिकित्सक अतिथि को चादर पुष्प से स्वागत किया।मौके पर मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशि शेखर द्विवेदी, डॉ. सिद्धेश्वर झा, डॉ. अनुज कुमार सुधांशु, डॉ रजनीश कुमार सिंह, डॉ जया, डॉ रामप्रकाश, डॉ अंशु चौधरी, डॉ कुमारी पूनम राय, डॉ दिनेश कुमार, डॉ लक्ष्मीकांत, डॉ राम विनय ठाकुर, डॉ टी एन साहू, डॉ रेनू कुमारी, डॉ कनकलता सिंह आदि मौजूद थे।
