महुआ में भाजपा उत्तरी मंडल के द्वारा पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस
महुआ में भाजपा उत्तरी मंडल के द्वारा पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस
महुआ। रेणु सिंह
भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस सोमवार को महुआ के विष्णु चौक स्थित पार्टी कार्यालय ओसी पैलेस पर मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे के साथ बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग चरम पर रहा।
कार्यक्रम के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्यसभा सदस्य भीम सिंह ने पार्टी के विचारधारा से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिस पर लोगों का नाज है और यह राष्ट्रहित के लिए काम करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तरी मंडल के जिलाध्यक्ष अजबलाल साह ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा संघर्ष के बदौलत मुकाम हासिल की है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित विभिन्न पार्टी नेताओं के क्रियाकलापों की जानकारी दी।
स्थापना दिवस पर इन्होंने भी रखी अपनी बात:
मौके पर पहुंची पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता देवी कुशवाहा के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवल किशोर कुंवर, जिला प्रभारी अरविंद सिंह, जिला महामंत्री घनश्याम सिंह, नमो ऐप प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी मिथुन सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष असगर अली, महुआ उत्तरी मंडल अध्यक्ष रमैया सिंह, नगर अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी, ब्रजेशमणि त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रधान, बिपिन मिश्रा, कंचन गुप्ता, राकेश सिंह राठौर, ओमप्रकाश सहनी, विजय कुमार साह, मृत्युंजय पाठक, रामकुमार, धीरज गुप्ता, राजेश तिवारी, संजीव कुमार, अरूण चौरसिया, अनील कुमार, धर्मेंद्र सिंह धीरू, राजा कुमार, प्रेम कुशवाहा, विश्वजीत प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, रेखा शर्मा, रिंकू शर्मा, शीला रानी, अंजू देवी, आलोक कुमार भगत, राकेश मिश्रा, नंदकिशोर चौधरी, मुकेश ठाकुर आदि ने भी अपने विचारों को रखा। बताया गया कि भाजपा का स्थापना दिवस आगामी 12 अप्रैल तक बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मनाया जाना है। इसके जरिए लोगों को पार्टी से जोड़ने और किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों को बताया जाएगा।
