April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सक्सेस सीटेट एवं बीपीएससी क्लासेस के विद्यार्थियों ने पायी शत प्रतिशत सफलता

सक्सेस सीटेट एवं बीपीएससी क्लासेस के विद्यार्थियों ने पायी शत प्रतिशत सफलता

विभूतिपुर/समस्तीपुर

प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट में संचालित सक्सेस सीटेट एवं बीपीएससी क्लासेस के विद्यार्थियों ने इस बार सीटेट में शत प्रतिशत सफलता पाकर संस्थान की मान को बढ़ाया है। सीटेट में अंशु, अलका रानी, सुमन, निशा, रंजीत सहित 100 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्र में संचालित इस संस्थान ने उत्कृष्ट परिणाम देकर एक मिसाइल कायम किया है। संस्थान के निदेशक बाबू साहब शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं शिक्षक चंदन कुमार और दीपक कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत के बदौलत इस उपलब्धि को हासिल किया है। विभूतिपुर ही नहीं पूरे जिले में यह संस्थान अपनी पहचान बन चुकी है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह संस्थान वरदान से काम नहीं है। संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों के भविष्य बनाने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.