महुआ महोत्सव को लेकर बनाए जा रहे आकर्षक पंडाल
महुआ। रेणु सिंह
बुधवार से शुरू होकर दो दिनों तक चलने वाले महुआ महोत्सव को लेकर यहां गांधी मैदान में आकर्षक और सुसज्जित पंडाल का निर्माण जारी है। सोमवार को कारीगरों द्वारा बांस बल्ले गड़ा कर पंडाल का रूप दिया जा रहा था। जिला प्रशासन के निर्देश पर इधर अनुमंडल प्रशासन इस कार्यक्रम को धारदार और जानदार बनाने के लिए हर एक-एक तैयारी कर रहा है। बताया गया कि इस महोत्सव में विभिन्न कलाकारों का जलवा लोगों को देखने को मिलेगा। यहां पर क्षेत्रीय कलाकारों के साथ स्कूली बच्चों को कार्यक्रम में प्रमुखता दी जाएगी। वहीं विभिन्न विभागों का प्रदर्शनी भी यहां लगाई जाएगी। जिसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जा रहे हैं। दो दिवसीय महुआ महोत्सव में दूधिया रोशनी से गांधी मैदान जगमग होगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारीयों की कमेटी बनाई गई है और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार अपनी जलवा पेश करेंगे। जिसमें गीत, नृत्य, प्रहसन, लोकगीत, वादन, अभिनय, नृत्य वाटिका आदि शामिल होंगे। महोत्सव में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों का रिहर्सल भी जारी है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूल अपनी अपनी बच्चों की कला को जोरदार प्रदर्शन को लेकर एक-एक बिंदु पर तैयारी कर रहे हैं।