April 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जल जीवन हरियाली दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जल जीवन हरियाली दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विभूतिपुर/समस्तीपुर

जल जीवन हरियाली दिवस पर प्रखंड स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।अध्यक्षता आत्मा अध्यक्ष राम नारायण सिंह एवं संचालन किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह ने की। कार्यक्रम को प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि रंजन ने संबोधित करते हुए जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी धीरज कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख सुजीत चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक विपुल भारती,किसानों राजू कुमार, श्याम कुमार, सुरेंद्र कुमार, रामबाबू राय, अरुण यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.