इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज में बारह दिवसीय IGNOU कार्यशाला का सफल समापन
इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज में बारह दिवसीय IGNOU कार्यशाला का सफल समापन
फुलवारी शरीफ फातमा जहां की रिपोर्ट।
इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बी.एड.) कॉलेज में चल रहे बारह दिवसीय IGNOU बी.एड. कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला में बिहार के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने शैक्षिक कौशल को विकसित किया।
कार्यशाला के दौरान Curriculum Analysis, Contextualizing Curriculum, ODL (Open and Distance Learning), ICT, Guidance and Counseling, Learning Stress Relieving Techniques, Assessment of Reflective Diary/Journal तथा Internship Activities Report जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा lecture-cum-activity के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. मंजुला, डॉ. बेबी रानी, डॉ. राजीव कुमार, वरुण कुमार, शीला सुमन, डॉ. अनुभा सिन्हा, डॉ. शीबा कमर तथा डॉ. अमिता कुमारी ने Resource Persons के रूप में अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए और गतिविधियाँ संचालित कीं।
कॉलेज के चेयरमैन डॉ. हाजी खुर्शीद हसन ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें नई शैक्षणिक दृष्टि प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को निरंतर सीखते रहने और अपने ज्ञान को समाज के हित में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कॉलेज के प्राचार्य आर. के. अरुण ने अपने वक्तव्य में कहा कि IGNOU की यह कार्यशाला शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं संसाधन व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी जारी रहेंगे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पटना क्षेत्रीय केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक ई. कृष्णा राव उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सक्षम बनाते हैं।
कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों द्वारा स्वागत गीत, शायरी, कविता एवं नुक्कड़ नाटक की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसने समापन समारोह को और भी यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ बारह दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ।
