बाइक व मालवाहक पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत
बाइक व मालवाहक पिकअप वाहन की टक्कर में बाइक सवार की मौत
विभूतिपुर/समस्तीपुर
थाना क्षेत्र अंतर्गत दलसिंह सराय रोसड़ा एस एच 88 पर कल्याणपुर उत्तर बैंती पार धोबी टोल में बाइक व पिकअप की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान कल्याणपुर उत्तर महावीर चौक निवासी राजकुमार साह का 31 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार उर्फ बबलू कुमार बताया गया है।घटना के संबंध में बताया गया कि बबलू बाइक में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था।वही सिंघिया से दलसिंहसराय की ओर तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वाहन से पेट्रोल पंप व कल्याणपुर महावीर चौक के बीच बैंती पार धोबी टोल में आमने सामने टक्कर हो गई।इस घटना में बाइक सवार बबलू कुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं बाइक के पीछे बैठे कल्याणपुर अजरकवे निवासी चंद्रशेखर राम का पुत्र मुकेश कुमार बुरी तरह ज़ख़्मी हो गए।जिसका इलाज निजी क्लिनिक में जारी है।वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोग घटना स्थल व कल्याणपुर महावीर चौक पर बांस बल्ला से सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर गाड़ी की लंबी कतार लग गई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।पिता राजकुमार साह,माता अंजू देवी,पत्नी रुबी कुमारी चीत्कार मारकर बेसुध हो रही थी।मृतक दो भाइयों में सन्नी कुमार से बड़ा था।कल्याणपुर महावीर चौक पर ही श्रीराम ज्वैलर्स नामक दुकान चलाता था।मृतक के दो बहन गुड़िया कुमारी शादीशुदा व खुशबू कुमारी है।मृतक के दो पुत्र अभिराज कुमार 7 वर्ष,विरु कुमार 3 वर्ष व एक पुत्री अनुप्रिया 5 वर्ष की है।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विभूतिपुर थाना व बीडीओ घटना स्थल पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने व प्रारंभिक प्रक्रिया मे जुटे थे।
