पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आयोजित
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम आयोजित
विभूतिपुर/समस्तीपुर
भारतीय जनता पार्टी विभूतिपुर उत्तरी मंडल के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम का आयोजन किसान भवन माधोपुर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार साह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष
शशिधर झा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के महान विचारों और मानवतावादी संदेशों को साझा किया। उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम, समरसता और समानता की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि आज भी समाज को दिशा देने वाली हैं और उनके आदर्शों पर चलकर ही एक समतामूलक एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है। मौके जिला महामंत्री कपिलदेव चौधरी, रमाकांत राय, जिला मंत्री रविंद्र पासवान, जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक कुमार गौतम, नमो ऐप जिला कमेटी अजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष रविंद्र कुमार, मंडल महामंत्री आलोक झा, प्रमोद महतो, रंजीत,रमेश,सुरेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
