April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राजद प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की वार्षिक बैठक हुई आयोजित 

राजद प्रकोष्ठ जिला कार्यसमिति की वार्षिक बैठक हुई आयोजित 

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार

_“मंच पर विराजमान हमारे मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ श्री अमरजीत जायसवाल जी, राष्ट्रीय जनता दल के सभी वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण और मेरे व्यापारी-व्यवसायी साथियों को लालू जी का लाल सलाम, तेजस्वी जी का नौजवान सलाम।”_


_प्रदेश अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता जी, ने कहा “राष्ट्रीय जनता दल का व्यवसायिक प्रकोष्ठ सिर्फ एक संगठन नहीं है। ये हर छोटे-बड़े दुकानदार, व्यापारी, उद्योगपति की आवाज है। हमारा काम है व्यापारी को सम्मान दिलाना, उसका शोषण रोकना और सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ दीवार बनकर खड़ा होना।”_

_”आज व्यापारी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। GST की जटिलता, इंस्पेक्टर राज, बिजली का बिल, और बाजार में मंदी से हर दुकानदार त्रस्त है। भाजपा सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की सुनती है, लेकिन राजद हर ठेले-खोमचे वाले से लेकर बड़े व्यवसायी तक के साथ खड़ा है।
_”नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी ने साफ कहा है कि बिहार में राजद की सरकार बनते ही व्यापारियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, इंस्पेक्टर राज खत्म, और 24 घंटे बिजली का वादा पूरा होगा। रोजगार मतलब सिर्फ नौकरी नहीं, व्यापार भी रोजगार है। और हम हर युवा को व्यवसायी बनाना चाहते हैं।”_

oplus_131074

अमरजीत जायसवाल जिला अध्यक्ष व्यासायिक प्रकोष्ठ ने कहा है _”मैं आप सभी साथियों से आग्रह करता हूं कि व्यवसायिक प्रकोष्ठ को पंचायत से लेकर जिला तक मजबूत करें। जब व्यापारी एकजुट होगा, तो कोई भी सरकार उसकी अनदेखी नहीं कर सकती। लालू जी ने सामाजिक न्याय दिया, अब तेजस्वी जी आर्थिक न्याय देंगे।”_

_”जय राजद, जय बिहार, जय भीम, जय मंडल।”_
_बहुत-बहुत धन्यवाद

इस मौके पर महुआ नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव, विशाल गौरव, अलोक भंडारी, मोहम्मद खुर्शीद आलम, सुबोध राय चेहरा कलां राजद अध्यक्ष, सरफराज एजाज, महुआ विधान सभा प्रभारी, तौशिफ रजा के आलावा दर्जनों लोग उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.