विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह
*विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
हाजीपुर (वैशाली)
भारत के संविधान निर्माता एवं प्रथम कानून मंत्री बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह जिले के विभिन्न हिस्सों में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह जुलूस निकाली गई तथा जय भीम के नारे भी लगाए गए।
हाजीपुर मुख्यालय में जिले के मुख्य पदाधिकारियों सहित राजनीतिक दलों के नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
*प्रखंडों में आयोजन*
सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के पहाड़पुर तोई, अंधराबर चौक स्थित बालेश्वर सिंह सुदामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में निर्देशक अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर डॉ. बी.एन. शर्मा, अनिल कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
महुआ प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। फुलवरिया पंचायत की कढ़निया स्थित प्रेरणा स्थल पर शिक्षाविद रमन आजाद के नेतृत्व में 135वीं जयंती मनाई गई।
चेहरा कला प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रमुख इंद्रजीत प्रधान की उपस्थिति में जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई।
जिले के राघोपुर, जंदाहा, महनार, बिदुपुर, लालगंज, गोरौल, पटेढ़ी बेलसर सहित विभिन्न हिस्सों में संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
