April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कांग्रेस ने किया “भीम शक्ति संवाद” आयोजित, महादलित टोला में बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण,

कांग्रेस ने किया “भीम शक्ति संवाद” आयोजित, महादलित टोला में बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण, राष्ट्र निर्माण में बाबासाहेब का योगदान महत्वपूर्ण – रंजीत पंडित

देसरी, 14 अप्रैल 2026

भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा देसरी प्रखंड के उफरौल चकारम स्थित महादलित टोला में “भीम शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और बाबासाहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) रंजीत पंडित, प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ चतुर्वेदी एवं अभिषेक कुमार ने महादलित टोला के बच्चों के बीच कॉपी-कलम का वितरण कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रंजीत पंडित ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर और कांग्रेस के संबंध ऐतिहासिक रूप से जटिल रहे हैं, लेकिन स्वतंत्र भारत के निर्माण में दोनों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की कैबिनेट में डॉ. भीमराव अंबेडकर को कानून मंत्री बनाया गया तथा संविधान निर्माण की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाद में कांग्रेस सरकार द्वारा उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी ने बाबासाहेब की प्रतिभा और विचारों को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण स्थान दिया।

अभिषेक कुमार एवं अर्जुन मांझी ने कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षा की सबसे बड़ी भूमिका होती है और जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति शिक्षित नहीं होगा, तब तक समता और न्याय की परिकल्पना अधूरी रहेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ चतुर्वेदी ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद बौनी देवी ने किया। इस मौके पर पार्टी के सुबोध पासवान, अर्जुन मांझी, पंकज कुमार सिंह, सर्वेश कुमार यादव, पिंटू राय, जंतर राय, सुबोध राय, भोलथ मांझी, सौरभ कुमार के अलावे अनेकों महिलाएं, बच्चें एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.