April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वैशाली जिला लोजपा द्वारा नव प्रखंड अध्यक्षों सह जिला कार्यकारणी सदस्यों का मनोयन किया गया।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली जिला लोजपा द्वारा नव प्रखंड अध्यक्षों सह जिला कार्यकारणी सदस्यों का मनोयन किया गया।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

वैशाली जिला अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में महुआ के गुरुकुल एकेडमी परिसर में सभा का आयोजन किया गया जिसमें लोजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय सचिव के रूप में श्री ब्रह्मदेव राय जी का मनोयन राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री माननीय पशुपति कुमार पारस जी के द्वारा किये जाने पर आभार व्यक्त किये एवं साथ ही बिहार प्रदेश वरिष्ठ युवा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्री मनीष पासवान के मनोयन के लिए युवा प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
साथ ही जिला अध्यक्ष द्वारा जिला के प्रधान महासचिव के रूप में अरुण कुमार गुप्ता एवं जिला प्रवक्ता रविन्द्र पासवान का मनोनयन किया गया साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक वैशाली प्रखंड निवासी श्री विश्वनाथ पासवान जी एवं कंचन प्रभा जी को जिला महासचिव वैशाली के रूप में मनोनयन किया गया साथ ही विभिन्न प्रखंडो में प्रखंड अध्यक्षो का मनोनयन इस प्रकार किया गया:-
1.भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष- सुरेश कुमार दास जी।
2.वैशाली प्रखंड अध्यक्ष- अनिल पासवान जी।
3.लालगंज प्रखंड अध्यक्ष- श्री कुंदन कुमार सिंह जी।
4.जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष- श्री मुकेश कुमार कुशवाहा जी।
5.चेहरकला प्रखंड अध्यक्ष – श्री विवेक कुमार कुशवाहा जी
6.महुआ प्रखंड नगर अध्यक्ष -चंदन कुमार दास जी ।
7 पातेपुर प्रखंड अध्यक्ष- अनिल कुमार सिंह जी।
8 .पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष- अजित कुमार पासवान जी का मनोनयन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि श्री छोटेलाल गुप्ता,तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महुआ प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रमोद पासवान,लोजपा नेता विनोद पासवान एवं अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.