यादव एकता मंच ने सभा आयोजित कर बी पी मंडल को दी श्रद्धांजलि
यादव एकता मंच ने सभा आयोजित कर बी पी मंडल को दी श्रद्धांजलि
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत महमदपुर सकड़ा तरुणियां में यादव एकता मंच ने सभा आयोजित कर बी.पी. मंडल को श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात मंच की चौथी बैठक हुई। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं संगठन मजबूती पर चर्चा हुई। वही सभा को यादव एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलकमल यादव ने संबोधित करते हुए बी.पी. मंडल के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक न्याय की दिशा में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। वहीं उपस्थित लोगों ने राजद के जिलाध्यक्ष रहे गरीबों का मसीहा अखिलेश राय के शहादत दिवस के मौके पर उनके फोटो पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।मौके पर उपाध्यक्ष सचिन कुमार, नंद कुमार, दुर्गेश कुमार,
सह-सचिव सिकंदर राय,
प्रमुख सदस्य अमित कुमार, कौशल कुमार, लखपति यादव, प्रेम गोस्वामी, सुधीर कुमार, सौरभ कुमार, अभिनंदन कुमार, निखिल कुमार, मिथलेश कुमार, संजीत यादव आदि मौजूद थे।
