सराफा व्यवसायी संघ ने स्व. रितेश कुमार उर्फ बबलू को दी श्रद्धांजलि
सराफा व्यवसायी संघ ने स्व. रितेश कुमार उर्फ बबलू को दी श्रद्धांजलि
विभूतिपुर/समस्तीपुर
प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बाजार के सराफा व्यवसायी संघ ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह पुस्तकालय भवन के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर सड़क दुर्घटना में असामयिक दिवंगत हुए युवा व्यवसायी स्व. रितेश कुमार उर्फ बबलू को श्रद्धासुमन अर्पित किया। संघ के सदस्यों ने उनके तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता संगम ज्वैलर्स के स्वामी रमेश कुमार ठाकुर ने की। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड उप प्रमुख सह मां भगवती ज्वैलर्स के स्वामी सुजीत कुमार चौधरी ने कहा कि बबलू मिलनसार, कर्मठ और नेकदिल इंसान थे।सभा को विकास ठाकुर, रत्नेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर, बैजू ठाकुर, नरेश ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, अमित कुमार, विक्रम कुमार, मुन्ना ठाकुर, सुमन जी, पंकज,राजा ठाकुर आदि ने स्व. बबलू साह के व्यक्तित्व एवं व्यवसायिक योगदान का स्मरण किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि उनके असमय चले जाने से सराफा व्यवसाय जगत में एक ऐसा रिक्त स्थान बन गया है जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो पाएगी।शोक सभा के उपरांत सराफा व्यवसायी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला संवेदना प्रकट करते हुए संघ की ओर से सहयोग राशि उनके पिता राजकुमार साह को सुपुर्द की गई। संघ के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सराफा व्यवसायी संघ सुख-दुःख की हर घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।
