कार्य में लापरवाही को लेकर मांगा स्पष्टीकरण
कार्य में लापरवाही को लेकर मांगा स्पष्टीकरण
विभूतिपुर/समस्तीपुर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी में कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर स्वास्थ्य उपकेन्द्र सोनवार चक के सीएचओ पुष्पा कुमारी शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र निर्गत कर मांगे गए स्पष्टीकरण में बताया गया है कि 23 मार्च से टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक सौ दिन कैंपिंग चल रहा है। जिसके लिए विभूतिपुर प्रखंड को कुल 99916 टीबी स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिस लक्ष्य के लिए प्रतिदिन 60 व्यक्तियों का टीबी स्क्रीनिंग करते हुए निश्चय पोर्टल पर प्रविष्टि करने हेतु निर्देशित किया गया था। परंतु 21 अप्रैल को समीक्षा के उपरांत पाया गया कि आपके द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिन कैंपेन में स्क्रीनिंग शून्य किया गया जो काफी खेदजनक है। इस प्रकार के कृत, कार्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन एवं उच्च अधिकारी की अवहेलना को दर्शाता है। 48 घंटे के अंदर प्रतिदिन 60 व्यक्तियों का टीवी स्क्रीनिंग एवं लंबित डाटा के साथ निश्चय पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि करते हुए अपना स्पष्टीकरण कार्यालय में समर्पित करें।
