April 29, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

डीएम वैशाली के नेतृत्व में आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, एलपीजी–पेट्रोल–डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

डीएम वैशाली के नेतृत्व में आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, एलपीजी–पेट्रोल–डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

दिनांक -28.04.2026

डीएम वैशाली के नेतृत्व में आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़, एलपीजी–पेट्रोल–डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

जिला पदाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह(भा.प्र.से.)के कुशल नेतृत्व में जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारु एवं सुदृढ़ बनी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और समीक्षा के चलते एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वैशाली जिले में एलपीजी गैस की स्थिति पूर्णतः सामान्य है। सभी गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और वर्तमान स्थिति में जिले में लगभग 16,010 एलपीजी सिलेंडर स्टॉक में हैं।

इसी प्रकार जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में पेट्रोल की उपलब्धता 567 किलोलीटर तथा डीजल की उपलब्धता 716 किलोलीटर है, जिससे परिवहन एवं अन्य गतिविधियां निर्बाध रूप से संचालित हो रही हैं।

डीएम वैशाली के निर्देश पर गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के भीतर पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमितता बनी हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जा रहा है और अब तक 976 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, गैस एजेंसियों एवं विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण भी किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो।

आमजन की सुविधा के लिए डीएम वैशाली के निर्देशानुसार 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष भी संचालित किया जा रहा है, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। साथ ही, पीएनजी कनेक्शन के विस्तार की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है, जिससे भविष्य में गैस आपूर्ति व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

जिला पदाधिकारी, वैशाली ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक भीड़ से बचें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार गैस बुकिंग कर सेवाओं का लाभ उठाएं। डीएम वैशाली के मार्गदर्शन में जिले की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में और सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.