माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने अग्नि पीड़ित 32 परिवारों के बीच सहायता राशि का किया वितरण
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने अग्नि पीड़ित 32 परिवारों के बीच सहायता राशि का किया वितरण
दिनांक: 28.04.2026
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने अग्नि पीड़ित 32 परिवारों के बीच सहायता राशि का किया वितरण
जिला प्रशासन की तत्परता से प्रभावित परिवारों को लगातार मिल रही राहत
आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत सादुल्लापुर दबौली पंचायत के ग्राम खजवत्ता, वार्ड संख्या-13 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार श्री चिराग पासवान जी द्वारा अग्निकांड प्रभावित 32 परिवारों के बीच गृह क्षति अनुदान मद में ₹8,000 प्रति परिवार की दर से चेक का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवारों से संवाद करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
ज्ञातव्य हो कि दिनांक 24 मार्च 2026 को उक्त गांव में आग लगने की घटना में कई परिवारों के मकान एवं घरेलू उपयोग की सामग्री जलकर नष्ट हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 25 मार्च 2026 को सभी प्रभावित परिवारों के बीच जी.आर. मद से ₹7,000 तथा बर्तन एवं वस्त्र हेतु ₹5,000 की सहायता राशि वितरित की गई थी।
आज गृह क्षति अनुदान के रूप में ₹8,000 प्रति परिवार की अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध कराई गई, जिससे कुल 32 परिवारों को लाभान्वित किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन प्रत्येक पीड़ित परिवार तक सहायता पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
