*चकैया श्रीराम जानकी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय यज्ञ, 1151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा*
*चकैया श्रीराम जानकी मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सात दिवसीय यज्ञ, 1151 कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा*
_रिपोर्ट: नागेन्द्र कुमार/सुधीर मालाकार_
पातेपुर (वैशाली)
पातेपुर प्रखंड के बरडीहा पंचायत के चकैया गांव में नवनिर्मित भव्य श्रीराम जानकी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। सोमवार को 1151 कुंवारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया।
*डभैच्छ से चकैया तक निकली भव्य शोभायात्रा*
कलश यात्रा डभैच्छ स्थित बाबा दर्वेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से शुरू हुई। आधा दर्जन घोड़ों और गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में शामिल कन्याओं ने मंदिर परिसर में पूर्व से मंगाए गए पवित्र गंगाजल को कलश में भरा। वैदिक आचार्य सुजीत कुमार ओझा व सहयोगी आचार्य दिलीप कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल का शुद्धिकरण किया। इसके बाद कन्याओं ने माथे पर कलश धारण कर सात किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यज्ञ स्थल की ओर प्रस्थान किया।
*मुख्य यजमान समेत सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल*
कलश यात्रा में मुख्य यजमान महेश्वर प्रसाद सिंह सहित कई यजमान भी माथे पर कलश धारण कर शामिल हुए। यात्रा के दौरान चकैया गांव के सैकड़ों युवा, बुजुर्ग, महिला-पुरुष शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए साथ चले। पूरे गांव का भ्रमण कराने के बाद कलश को यज्ञ स्थल में स्थापित कराया गया।
*सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा*
– *30 अप्रैल:* नगर भ्रमण
– *1 मई:* राम जानकी मंदिर के नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा
– *2 मई:* 24 घंटे का अष्टयाम
– *3 मई:* पूर्णाहुति के साथ समापन
भव्य मंदिर के निर्माण में चकैया समेत आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग रहा।
