May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू*

*पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए पत्रकारिता जगत के भीष्म पितामह बलराम बाबू*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली)

प्रखंड के सिंघाड़ा स्थित दैनिक जागरण के पत्रकार सुनील कुमार सिंह के आवास पर उनके पिता, दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार बलराम सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

*शिक्षाविदों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि*
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविद, प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित थे। सभी ने बलराम बाबू के कृतित्व और व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन रखकर उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

*महुआ में पत्रकारिता को दी नई पहचान*
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सुनील कुमार ने की, जबकि संचालन ब्रजकिशोर सिंह द्वारा किया गया। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि बलराम बाबू ने महुआ में पत्रकारिता को एक नई पहचान दी। उनकी कार्यशैली के कारण लोग उन्हें बहुत आदर और सम्मान देते थे। उनका योगदान इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और वेब पत्रकारिता के तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय रहा है।

*’निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के प्रतीक’*
पत्रकार सुधीर मालाकार ने कहा कि बलराम बाबू अपनी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पत्रकारिता में न केवल जोश और समर्पण दिखाया, बल्कि अपने अनुभवों से क्षेत्र के अन्य पत्रकारों का मार्गदर्शन भी किया। मुरारी कुमार चौधरी ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता में सटीकता और गहराई का जो स्तर स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक रहेगा।

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से ज्वाला प्रसाद सिंह, इंजीनियर धनंजय कुमार सिंह, प्रोफेसर सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह, कुंदन कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर कामेश्वर गुप्ता, मो. इरशाद, प्रदीप कुमार सोनी, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रो. अरविंद कुमार झा, प्रो. सुधीर मालाकार, सत्येंद्र नारायण सिंह, रामस्वरूप सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार मुन्ना, सत्येंद्र सिंह, शशिभूषण कुमार, सुधीर कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, राजेश मिश्रा, विपिन कुमार, मुरारी चौधरी, दिलीप कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.